फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increased trips for festival special trains bring relief to passengers in Mirzapur, Chunar, and Vindhyachal.

Mirzapur News: त्योहारों पर विशेष ट्रेनों के बढ़े फेरे, मिर्जापुर-चुनार-विंध्याचल के यात्रियों को राहत

Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Increased trips for festival special trains bring relief to passengers in Mirzapur, Chunar, and Vindhyachal.
मुंबई और गुजरात जाने वाले यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे मिर्जापुर, चुनार और विंध्याचल के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इन स्टेशनों से होकर गुजरने वाली विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि सभी विशेष ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय, मार्ग, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार संचालित की जाएंगी। 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल हर मंगलवार को 22 सितंबर से 24 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 05558 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल हर गुरुवार को 24 से 26 नवंबर तक चलेगी। दोनों ट्रेनों के 10-10 फेरे होंगे। मिर्जापुर स्टेशन पर इनका ठहराव रहेगा। वहीं, 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल 20 और 27 सितंबर को और वापसी में 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल 21 और 28 सितंबर को चलेगी। इन ट्रेनों से विंध्याचल, मिर्जापुर और चुनार के यात्रियों को लाभ मिलेगा। त्योहारों के दौरान इन विशेष ट्रेनों के संचालन से मुंबई, गुजरात और बिहार की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने से राहत मिलने की उम्मीद है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और एनटीईएस ऐप पर ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed