{"_id":"670d115f5f5b1a7137003c9f","slug":"in-sherwan-the-thieves-searched-the-house-cash-and-jewelery-cleaned-the-police-reached-the-spot-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: शेरवां में चोरों ने खंगाला घर, नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर हुए चंपत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: शेरवां में चोरों ने खंगाला घर, नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर हुए चंपत, पुलिस कर रही जांच
Mon, 14 Oct 2024 06:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:13 PM IST
सार
मिर्जापुर के शेरवां में खाली घर पाकर चोरों ने घर में तांडव किया। शेरवां स्थित घर से लोग रिश्तेदारी में गए थे इसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए और सामान के साथ जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है लेकिन चोरी की घटना के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर के शेरवां में चोरों ने खंगाला घर मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिर्जापुर के शेरवां स्थित स्थानीय चौकी क्षेत्र के गौरी गांव में हौसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े चारदीवारी फांदकर घर में घुसकर नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। दिनदहाड़े घटी चोरी की घटना से ग्रामीण आवाक रह गये।
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। गृह स्वामी अशोक सिंह ने देर शाम चोरी की सूचना जमालपुर थाने में देकर चोरी का खुलासा करने की मांग किया।
विज्ञापन
बताते चलें कि अशोक सिंह का मकान गौरी गांव के बाहर नाला के पास सड़क किनारे स्थित है। चोरी के समय घर में कोई नहीं था। घर में ताला बंद था। अशोक सिंह ने थाने में तहरीर दी और तहरी के बताया कि पूरा परिवार बाहर गया था और घर लौटा तो ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार पीड़ित के रिश्तेदार की मौत की सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे घर में ताला बंदकर वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल बनौली गांव गये थे।और घर पर कोई मौजूद नहीं था। दोपहर करीब दो बजे वापस लौटने पर मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर जाने पर गेट व अंदर दो कमरों का ताला टूटा मिला।
कमरे के अंदर जाने पर आलमारी का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जेवरात व नगदी चोर चोरी कर ले गये थे। जिसमें सोने का कंगन, टप्स, चेन, झुमका, मंगल सूत्र, दो हीरे की अंगूठी, दो सोने की अंगूठी, बाली, नथुनी, चांदी का पायल व 50 हजार रुपये नगदी चोर चोरी कर ले गये।
अभी एक हफ्ते पूर्व जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर-कंचनपुर मार्ग पर डोहरी व हरिहरपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही। लगातार चोरी की घटना से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है।
थानाध्यक्ष रामनारायन राम ने बताया कि अशोक सिंह के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।