फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   impresionment 5 years

आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने में पति का पांच वर्ष की सजा

Tue, 28 Jan 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
impresionment 5 years
मिर्जापुर। आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले की सुनवाई करते हुए सोमवार को एडीजे एफटीसी द्वितीय यज्ञेशचंद्र पांडेय की अदालत ने आरोपित पति को दोषसिद्ध पाते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास के साथ सात हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। वहीं वृद्ध सास को दो वर्ष की सजा के साथ एक हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन

अभियोजन अनुसार, कोतवाली कटरा क्षेत्र के प्रसाद का पुरा निवासी प्रदीप मौर्या पुत्र संतोष मौर्या ने अपनी पुत्री मंजू मौर्या की शादी घटना से नौ वर्ष पहले क्षेत्र के ही बरौधा कचार निवासी अजय मौर्या पुत्र कैलाश मौर्या के साथ किया था। अजय मौर्या अपनी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। जिसके बाद मंजू अपने दो पुत्रों के साथ अपने मायके में रह रही थी। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते 13 जुलाई 2015 को मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश कुमार यादव ने कुल नौ गवाह परीक्षित कराए। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य व गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने पति को पांच वर्ष की सजा के साथ सात हजार रुपये जुर्माने से दंडित कर जेल भेज दिया। वृद्ध सास तारा देवी को रियायत करते हुए दो वर्ष की सजा और एक हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed