{"_id":"67d874be566de1b23d050422","slug":"if-the-occupation-of-the-house-is-not-vacated-i-will-commit-suicide-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-131067-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मकान से कब्जा नहीं हटा तो कर लूंगा आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मकान से कब्जा नहीं हटा तो कर लूंगा आत्मदाह
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीमा पर देश के दुश्मनों से मोर्चा लेने वाले सैन्यकर्मी अपने मकान से कब्जा हटवाने के लिए परेशान है। थाने और कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर कहा कि कार्रवाई न होने पर 22 मार्च को आत्मदाह करेगा।
हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी रयूफ अंसारी ने सोमवार को डीएम और एसएसपी कार्यालय में दोबारा प्रार्थना पत्र देकर दबंग से मकान खाली कराने की गुहार लगाई। बताया कि वह सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल है।
विपक्षी ने चार वर्ष से उनके मकान पर कब्जा कर रखा है। हर साल छुट्टी पर आकर मकान खाली कराने का प्रयास करता है। बताया कि उन्होंने 10 मार्च को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि उसके घर से कब्जा नहीं हटाया गया तो 22 मार्च को डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगा।