{"_id":"6782268794f2a6a04b075d71","slug":"identification-of-dead-body-thrown-after-murder-suspicion-of-murder-due-to-land-dispute-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-128138-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हत्या कर फेंके शव की शिनाख्त, जमीन विवाद में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हत्या कर फेंके शव की शिनाख्त, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
विज्ञापन
सक्तेशगढ़/राजगढ़, मिर्जापुर। चुनार के सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम परिसर की चहारदीवारी के अंदर दीवार से सटे अरहर के खेत में हत्या कर फेंके अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई। पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी विकास मौर्य के रूप में हुई है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में जांच में जुटी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
नौ जनवरी की दोपहर परमहंस आश्रम परिसर के अंदर की ओर दीवार से सटे अरहर के खेत में अर्द्धनग्न 30 वर्षीय युवक का शव मिला। जांच के दौरान खेत के बीच में खून से सना हुआ शव पड़ा था। मृत युवक ने लाल रंग का अंडर वियर पहना हुआ था। दाहिने हाथ की बांह पर गोदने से हनुमान जी का चित्र और कलाई पर विकास नाम लिखा हुआ था। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी। शुक्रवार को उसके शव की शिनाख्त हुई। वाराणसी के रामनगर के सुल्तानपुर गांव निवासी बाबूलाल मौर्य ने राजगढ़ के कोन भरूहवा गांव में जमीन खरीद कर अपनी पाही बनाया है। बाबूलाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा 26 वर्षीय विकास बाइक से अकेले कोन भरूहवा गांव की पाही पर आया हुआ था। पांच जनवरी को घर के लिए निकला, लेकिन उसका पता नहीं चला। विकास का मोबाइल स्विच ऑफ था। सगे संबंधी व रिश्तेदारों के पास काफी खोजबीन की, परंतु विकास का कहीं पता नहीं चला। नौ जनवरी को राजगढ़ थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराना चाही, पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने में हीला हवाली करती रही। बृहस्पतिवार को ही उसके पुत्र का शव सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम के पास अरहर के खेत में मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी होने पर विकास के पिता बाबूलाल मोर्चरी हाउस पहुंचकर शव की पहचान अपने पुत्र के रुप में किया। पिता ने बताया कि उसे पुत्र की हत्या किया गया है। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। राजगढ़ व चुनार पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि जमीनी विवाद और आशनाई में हत्या का खुलासा हो सकता है।
........................................
वर्जन
शव की शिनाख्त हो गई है। मामले में दो टीमों का गठन किया गया है। जो मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मंजरी राव, सीओ चुनार

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन