फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Human right not to discriminate against anyone

Mirzapur News: किसी के साथ भेदभाव न करना ही मानवाधिकार

Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Human right not to discriminate against anyone
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। मानवाधिकार संगठनों ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से सम्मानित किया गया। संगठन के सदस्यों ने मानवाधिकार के रक्षा की शपथ लिया।
विज्ञापन

नगर के सिटी क्लब के मैदान में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्र खेल, अध्यापन, स्वास्थ्य, साहित्य, धर्म, मेघावी छात्र आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहाकि मानव अधिकार का तात्पर्य व्यक्ति के प्राण स्वतंत्रता समानता और गारिमा से सम्बन्धित अधिकार से है। जो संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को मिला है। किसी के साथ भेदभाव न करना ही मानवाधिकार है। विशिष्ट अतिथि के रुप में जिलापूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र व मुख्य चिकित्साधिकारी राजेंद्र प्रसाद व मनोज श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार पाण्डेय, संजय सिंह गहरवार, जय प्रकाश सेठ, संजय कुमार गुप्ता, आजाद आलम, शिवानी गुप्ता, तारा देवी, रत्नेश विश्वकर्मा, हैदर अली, अफजल कमाल दानिश, गुलाब चन्द , सुजीत वर्मा, आनन्द सिंह, निधि पटेल, भोलानाथ कुशवाहा, डा. एसके मुसद्दी, डा. केपी श्रीवास्तव आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार वर्मा ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में लालडिग्गी में मानवाधिकार दिवस मनायागया। मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश एलबी यादव ने संगठन के कार्यों की सराहना की ।
विज्ञापन

इस अवसरपर मंजीत सिंह, स्मृति गुप्ता, ओपी सिंह, सुरेश त्रिपाठी, सुरेंद्र दुबे, अमानउल्ला अंसारी, मनीष सिंह, अहमद रसूल, शक्ति श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, कुसुम, रूपा गुप्ता, विक्की जैकब, शैलेंद्र अग्रहरि आदि रही। नगर के भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कालेज शनिवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता राजनीति विभाग के सहायक आचार्य डा. ध्रुवजी पांडेय ने कहाकि अधिकार व्यक्ति व नागरिकों की वे दशाएं है। जिसके अभाव में व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का सर्वांगिण विकास नहीं कर सकता है। इस अवसर पर वसीम अकरम अंसारी, आशुतोष सिंह, डा. अखिलेश नरायण मिश्रा, डा. राजेश कुमार पांडेय, डा. अमित कुमार सिंह, डा. अखिलेश पटेल, दिव्या यादव, सरिता आदि रहे। अपराध निरोधक एंव मानवाधिकार संगठन की ओर से रामबाग संघ भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन पांडेय ने मानवाधिकार के बारे में बताया। इस अवसर पर मोहन लाल यादव, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, त्रिभुवन पांडे, रामनरेश शर्मा, प्रेम शंकर आदि रहे। मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ द्वारा लालडिग्गी स्थित एक लान में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर संजय शर्मा, अमित पाठक, लालवर्ती सिंह, मुरलीधर, डा. राहुल शुक्ला, रामपाल यादव, गंगा प्रसाद, मुस्कान पंकज, शिवानी, प्रिया गुप्ता नेहा चौधरी आदि रहे।

मानवाधिकार परिषद की ओर से सिटी ब्लाक के भरुहना विद्यालय में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मधुकर मिश्रा, अरविंद कुमार, अंकित मौर्या, प्रभात मिश्रा, अभय गुप्ता, प्रथम साहू, मंगल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed