फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Human body part found inside polythene in canal

Mirzapur News: नहर में पॉलिथीन के अंदर मिला मानव अंग, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 06 Jan 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Human body part found inside polythene in canal
कछवां। मझवां नहर के पास रविवार की रात आठ बजे कछवां बाजार से लौटते समय लोगों ने मानव अंग दो टांग और एक पैर का पंजा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


उधर, गांव में इसकी जानकारी होते ही लोग सकते में आ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका जताई तो कुछ ने किसी अस्पताल से फेंका गया मानव अंग बताया। कछवां बाजार से रात आठ बजे घर लौट रहे कुछ लोगों ने पाॅलिथीन में मानव दो टांग व एक पैर का पंजा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर थाना प्रभारी रणविजय सिंह घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मझवां नहर के पास पाॅलिथीन में मानव अंग देखा गया। मानव अंगों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मालूम पड़ता है कि यह पाॅलिथीन किसी अस्पताल का है। अंग 70 से 75 साल के आदमी का लगा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed