फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He drank battery water mixed with alcohol and his condition worsened.

Mirzapur News: शराब में डालकर पी लिया बैटरी का पानी, हालत बिगड़ी

Sat, 17 Jan 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
He drank battery water mixed with alcohol and his condition worsened.
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात शराब पीते समय युवक ने पानी की जगह बैटरी में डाले जाने वाला पानी पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी रायगढ़ में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देख चिकित्सक उसे जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया। गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति बृहस्पतिवार की रात अपने घर पर शराब पी रहा था। इसी दौरान शराब का पैक बनाने के लिए पानी का आवश्यकता पड़ने पर पानी लेने के लिए घर में गया। नशे में भूल बस बैटरी में डालने पानी ले लाया। उसे शराब में मिलाकर पी लिया। पीने के कुछ देर बाद ही खून की उल्टी होने लगी। घबराए परिजन उन्हें सीएचसी राजगढ़ ले गए। वहां डा. अजीत के पूछे जाने पर बताया कि भूलवश बैटरी का पानी पी लिया। युवक का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिए। जिला अस्पताल सोनभद्र से भी में भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। वहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed