{"_id":"3ba515e20917a8b2b145a46fcf48c799","slug":"hanuman-ji-worshipped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी के दर्शन के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जी के दर्शन के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री शंकर जी हनुमान जी एवं नवदुर्गा मंदिर समिति संगमोहाल के तत्वावधान में मंगलवार को वार्षिक आयोजन के तहत हनुमान जी का छप्पन भोग श्रृंगार दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर हनुमान जी का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे। कार्यक्रम के तहत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक अनवरत चलता रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संगठन मंत्री व मंदिर समिति के संरक्षक मनोज श्रीवास्तव रहे। घंटा-घड़ियाल, शंख और हनुमान जी के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। इस दौरान प्रमुख रूप से अशोक जायसवाल, दशरथ चौरसिया, रविशंकर साहू, एसपी साहू, श्रीधर पांडेय, जयप्रकाश गुप्त, बाबा मोदनवाल, मुन्ना मोदनवाल, लाल बाबू मोदनवाल, गोविंद साहू, सुरेश साहू, रवि जायसवाल, रविशंकर मोदनवाल, राहुल साहू, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में संगमोहाल निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन