फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four lakh stolen including cash and jewelery

नगदी व आभूषण समेत चार लाख की चोरी

Tue, 30 Jun 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Four lakh stolen including cash and jewelery
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद दुबे के पक्के मकान में सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरो ने दो बक्सा तोड़कर उसमें रखा नगदी और आभूषण समेत चार लाख की चोरी की। मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर दरवाजा खुला मिलने पर लोगों ने कमरे की तलाशी ली तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कृष्ण प्रसाद दुबे काफी दिनों से बीमार चल रहे है। उनकी किडनी खराब हो गई है। उनका इलाज मुंबई में चल रहा था। इस समय वह घर पर थे। उन्हें देखने के लिए उनकी बड़ी पुत्री रीनू अपने ससुराल भैरोपुर थाना करमा सोनभद्र से आई थी। सोमवार की रात को सभी खाना खाकर सो गए। रात को छत के रास्ते चोर नीचे आकर कमरे में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, मंगल सूत्र, तीन अंगूठी, दो कील, झुमका, बाली और चांदी में पैजनी, पायल, हांथ फूल, बिछिया, छल्ला, छह हजार नगदी, 15 कीमदी साड़ी और अटौची में रखा घर का जरूरी दस्तावेज, आधार कार्ड, समेत तीन हजार नगद चोरी कर ले गए। मकान मालिक के मुताबिक कुल चार लाख की चोरी हुई है। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी संतनगर संजय कुमार राय मौके पर पहुंच कर छानबीन की। ध्रुव दुबे ने चोरी की तहरीर दी है। पुलिस चोरी के मामले की जांच कर रही है। जिस कमरे से चोर बक्सा ले गए। उसमें रानू की छोटी बहन ऋतु सोई हुई थी। उसकी नींद नहीं खुली नहीं तो चोरो से उसको भी खतरा रहता। चौकी क्षेत्र में कई चोरियां हुई है। जिनका खुलासा आज तक नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed