फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   For two days, the speed of corona decreased, found 12 infected

दो दिनों से कोरोना संक्रमितों की रफ्तार हुई कम, मिले 12 संक्रमित

Tue, 04 Aug 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
For two days, the speed of corona decreased, found 12 infected
मिर्जापुर। जिले में पिछले दो दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है। दो दिनों में केवल तीस संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को लगातार 37वें दिन तीन महिलाओं समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12 पाजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 895छ हो गई है। मंगलवार को 27 लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 401 हो गई है। एक्टिव केस 401 है। 331 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 99 रिपोर्ट मिली है। इसमें 12 पाजिटिव पाए गए है। इसमें पांच की रिपोर्ट अन्य जिले से आई है। पाजिटिव मिलने वालों में सोठिया कला हलिया से एक पुरुष, पतुलखी लालगंज से एक पुरुष, सीएचसी राजगढ़ से एक पुरुष,भरेहठा चुनार से एक पुरुष व एक महिला,सिविल लाइन से एक पुरुष,बंधवा जमुआ से दो पुरुष, गरौड़ी अदलहाट से एक पुरुष व एक महिला, फतहां रोड से एक महिला व रामबाग से एक पुरुष है। 27 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें जिगना थाने से दो पुरुष, भटवारी हलिया से एक पुरुष, हलिया से तीन पुरुष, गोरखी जमालपुर से एक पुरुष,लालगंज से एक पुरुष, सीखड़ से एक पुरुष, पं. गुप्तराम गली से एक महिला,गोपीगंज भदोही की एक महिला, छोटा मिर्जापुर से एक महिला, बरतर तिराहा विंध्याचल से एक पुरुष, पुलिस लाइन से एक पुुरुष, महामलपुर कछवां से एक पुरुष, पौनी चुनार से एक पुरुष, जमालपुर चुनार से एक पुरुष, पुरानी अंजही से एक महिला, भैंसहिया टोला से एक पुरुष व तीन महिला, आवास-विकास कालोनी से एक महिला, दुर्गा देवी से एक पुरुष, भदौहां पटेहरा से एक पुरुष, बदली घाट से एक पुरुष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed