फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   for tokan farmers are rounding the cenetres

टोकन के लिए भटक रहे किसान

Thu, 22 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
for tokan farmers are rounding the cenetres
अंबेडकरनगर के सिझौलिया में नोटबंदी के चलते नहीं बिक पा रहा किसानों का धान। - फोटो : अमर उजाला
खरीफ खरीद क्रय वर्ष 2016-17 में शासन ने विंध्याचल मंडल के 123 क्रय केंद्रों पर एक लाख 90 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा है। जिसके मुकाबले मिर्जापुर में 33 हजार 19 एमटी, सोनभद्र में नौ हजार 290 एमटी तथा भदोही में एक हजार 412 एमटी सहित 46 हजार 164 एमटी धान खरीद  विंध्याचल मंडल में 4934 किसानों से हुई है। वहीं पीसीयू और नैफेड के क्रय केंद्र पर खरीददारी तक शुरू नहीं हुई है। क्रय केंद्रों पर किसान टोकन लेने के लिए भटक रहे हैं। क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। 
विज्ञापन


विंध्याचल मंडल में किसानों से धान खरीद के लिए इस वर्ष 123 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें मिर्जापुर के 62 क्रय केंद्रों मेें खाद्य विभाग के 11 केंद्र पर 6418 एमटी, पंजीकृत सहकारी समितियों पर 23 हजार 746 एमटी, पीसीएफ पर 52 एमटी, यूपी एग्रो पर 174 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्र पर 106 एमटी सहित 33019 एमटी की खरीद हुई है। वहीं सोनभद्र में धान खरीद के लिए 48 क्रय केेंद्र बनाए गए हैं। जिनमें खाद्य विभाग के आठ केंद्रों पर 7367 एमटी, पीसीएफ के केंद्र पर 1358 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 564 एमटी सहित 9290 एमटी धान खरीद हुई है।
विज्ञापन


वहीं पीसीएफ और नैफेड के क्रय केंद्रों पर एक छटाक भी धान खरीद नहीं हो सकी है। इसी प्रकार संत रविदास नगर भदोही में धान खरीद के लिए महज नौ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें खाद्य विभाग के पांच क्रय केंद्र पर 105 एमटी खरीद हुई है तो पीसीएफ के चार क्रय केंद्रों पर खरीदारी शुरू तक नहीं हुई है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है। वहीं किसानों को ऑनलाइन टोकन लेने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed