फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Paddy procurement to take place at 165 procurement centers in the division starting November 1.

Mirzapur News: एक नवंबर से मंडल के 165 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Mon, 12 Oct 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to take place at 165 procurement centers in the division starting November 1.
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के तीन जिलों में एक नवंबर से 165 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

मंडल में मिर्जापुर के 65, सोनभद्र के 72 और भदोही के 28 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। हालांकि, क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मिर्जापुर जिले में इस बार 65 केंद्रों पर खरीद प्रस्तावित है, जबकि पिछले वर्ष जिले में कुल 120 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की गई थी। ऐसे में एक-दो दिनों में जिले में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पिछले वर्ष जिले में धान बेचने के लिए कुल 48,619 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 42,013 किसानों ने धान की बिक्री की थी। जिले में पिछले वर्ष कुल 21,16,030 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इस बार अभी खरीद के लक्ष्य की घोषणा नहीं की गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने बताया कि एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी। इस बीच क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed