{"_id":"6a3c30625b45ea358d00ddc9","slug":"for-all-round-development-it-is-important-for-women-to-be-educated-and-aware-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-156009-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और जागरुक होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और जागरुक होना जरूरी
विज्ञापन
विकास खंड के मुजेहरा ग्राम सभा में आयोजित कार्यशाला में बोलते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मुजेहरा ग्राम सभा में महिला सशक्तीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और जागरूक होना जरूरी है।
उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं व महिला संरक्षण से संबंधित कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए छोटे पशुओं एवं नीलगाय की ओर से फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता बताई। सीओ यातायात गायत्री यादव, मनीष सिंह , ओमप्रकाश सिंह, अहमद रसूल, कृष्ण कुमार, मनजीत सिंह, मृणाल सिंह, दिनकर व्यास मुनि तिवारी आदि रहे।