Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five thousand students recited the Preamble to the Constitution.

Mirzapur News: पांच हजार छात्रों ने किया संविधान प्रस्तावना का वाचन

Fri, 27 Nov 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five thousand students recited the Preamble to the Constitution.
फतहां ​स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्
मिर्जापुर। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार की अध्यक्षता और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की उपस्थिति में डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान पूरा परिसर प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से गूंज उठा। जिले के 305 विद्यालयों और कार्यक्रम स्थलों पर भी संविधान दिवस के आयोजन हुए। मुख्य कार्यक्रम के 5,000 से अधिक विद्यार्थियों समेत पूरे जिले में लगभग 1,08,633 विद्यार्थियों की सहभागिता दर्ज की गई।
विज्ञापन

305 विद्यालयों में संविधान विषयक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मुख्य कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ल, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार गौतम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, सीडीओ विकास विजय कुमार सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभय राज सिंह, स्कूल चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ और प्रधानाचार्य प्रीति सर्राफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावना का सामूहिक वाचन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार-द्वितीय ने कराया। संचालन आयुष कुमार सर्राफ ने किया।
अंत में अपर जनपद न्यायाधीश आसिफ इकबाल रिजवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उधर, आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी और संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं, विकास भवन सभागार में सीडीओ विजय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

फतहां स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्

फतहां स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed