फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five found corona infected, including three women, three discharged

तीन महिला समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित, तीन को किया डिस्चार्ज

Mon, 14 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five found corona infected, including three women, three discharged
मिर्जापुर। जिले में लगातार 166वें दिन सोमवार को तीन महिला समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले। तीन लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। पांच पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 291 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 106 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। ज िले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 142 है। चार मरीज आइसोलेशन और 49 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को दो हजार 65 की रिपोर्ट आई। इसमें पांच पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में संकट मोचन से एक महिला, रैदानी कालोनी से एक महिला, शिवपुरी कालोनी से एक पुरुष व एक महिला, चील्ह से एक पुरुष है। दो महिला समेत तीन के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 31 हजार 899 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 29 हजार 902 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 997 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 33 हजार 677 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 57 हाट स्पाट है। इसमें 46 ग्रामीण और 11 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed