फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in cosmetics shop

सौंदर्य प्रसाधन की दूकान में लगाई आग

Tue, 25 Jul 2017 12:12 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Tue, 25 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fire in cosmetics shop
जली दूकान
           
विज्ञापन

विंध्याचल के पुरानी वीआईपी रोड पर स्थित सौंदर्य प्रसाधन की एक दूकान में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी।  सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दूकानदार ने 10 लाख रुपये का सामान जलने का दावा किया है।              

 पुरानी वीआईपी इलाके में मां विन्ध्यवासिनी मंदिर से मात्र सौ मीटर दूरी पर कास्मेटिक की होलसेल की दूकान है। दूकान मालिक राहुल खत्री रविवार की रात लगभग 11 बजे दूकान बंद कर पश्चिम मोहाल स्थित अपने घर चले गए थे। रात लगभग दो बजे  किसी ने उसे फोन कर सूचना दी कि आपकी दूकान में आग लग गई है। इस सूचना पर दूकान मालिक बदहवास स्थिति में मौके पर पहुंचा।  देखा तो आग की लपटें पूरे दूकान सहित टिन शेड में लग चुकी थी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण करने लगी थी। इस बीच आसपास के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए विंध्याचल पावर हाउस पर फोन कर बिजली कटवा दी।  बिजली कटते ही आसपास के लोग बाल्टी, ड्रम, पाइप के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन आग धीरे-धीरे  बढ़ती ही गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।  आग की लपटें शांत हुईं तो आसपास के लोगों ने  राहत की सांस ली। लोगों को आशंका थी कि यदि आग बढ़ती गई तो आसपास के दूकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था। पीड़ित दूकानदार ने विंध्याचल थाने पर शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है। विंध्याचल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दूकानदार राहुल खत्री ने बताया कि मेरी दुकान किराये पर थी दूकान मालिक दुर्गा शंकर भंडारी हैं। दूकान की छत  सहित पूरी दूकान डैमेज हो गई है। उसमें रखी गई नगदी के साथ जीएसटी का बिल भी जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed