{"_id":"67607a84cd2be4c544058204","slug":"fire-broke-out-in-three-huts-11-people-narrowly-escaped-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-126749-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन मड़हे में लगी आग, 11 लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन मड़हे में लगी आग, 11 लोग बाल-बाल बचे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में रविवार की देर रात आग लगने से तीन मड़हे जल गए। उसमें रखा सामान व नकदी भी नष्ट हो गई। हालांकि घटना में 11 लोग बाल-बाल बच गए।
विजयपुर के रानी तालाब स्थित दलित बस्ती में रतन कुमार, संतोष कुमार व लक्षनधारी मड़हा लगाकर रहते हैं। रविवार की रात 10 बजे के करीब किन्हीं कारणों से मड़हे में आग लग गई। मड़हे में तीनों परिवारों के 11 लोग सोए थे। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देख कर शोर मचाया। इसके बाद मड़हे में सो रहे लोग भागे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू, पाया लेकिन तब तक सब कुछ राख हो गया था। आग से रतन कुमार के 40 हजार रुपये, अनाज व गृहस्थी का सामान, संतोष कुमार के 28 हजार रुपये और सामान नष्ट हो गया। लक्षनधारी का अनाज, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। ठंड में तीनों परिवार बेघर हो गए। उनके पास भोजन के लिए भी कुछ नहीं बचा है। ग्राम प्रधान शहीदा बानो व उनके पति गुलाम रसूल ने सोमवार की सुबह पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न आदि की व्यवस्था की। राजस्व व पुलिस विभाग को सूचना देकर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।