{"_id":"6a9db9cb29b67c0a5a0b414f","slug":"fir-registered-against-five-individuals-for-land-registration-by-concealing-the-truth-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160737-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सच्चाई छिपाकर जमीन रजिस्ट्री का आरोप, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सच्चाई छिपाकर जमीन रजिस्ट्री का आरोप, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मिर्जापुर। सच्चाई छिपाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने, बाद में उसी जमीन को दूसरे के नाम बैनामा करने और पांच लाख मांगने का आरोप लगाते हुए बड़ी माता इमली महादेव निवासी दुर्गेश नंदनी ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली शहर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दुर्गेश नंदनी ने आरोप लगाया कि उन्होंने 23 मई 2023 को उपनिबंधक कार्यालय सदर में जमीन का बैनामा कराया था। जमीन बेचने वाले ने खुद को सामान्य जाति का बताकर रजिस्ट्री कराई, जबकि बाद में उसके अनुसूचित जाति का होने की जानकारी हुई। इसके चलते दाखिल-खारिज की कार्रवाई नहीं हो सकी। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि वे इसी तरह लोगों को सामान्य जाति का बताकर जमीन बेचते हैं। महिला से पांच लाख रुपये की मांग की गई और रुपये न देने पर बैनामा शून्य होने तथा जमीन किसी अन्य को बेचने की धमकी दी गई।
जानकारी हुई कि उसकी जमीन की चौहद्दी दिखाकर दूसरे व्यक्ति के पक्ष में भी बैनामा कर दिया गया है। आरोप है कि आठ अगस्त की रात आरोपियों ने दोबारा आने पर जान से मरवाने और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि तहरीर के आधार पर लखीचंद्र, बुद्धलाल, आयुष्मान भव, विकास मेहरोत्रा, खुशियालचंद्र पर रंगदारी, धमकी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।