फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Female worker going to work crushed to death by tractor

Mirzapur News: काम पर जा रही महिला श्रमिक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Fri, 10 May 2024 04:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Female worker going to work crushed to death by tractor
चुनार। थाना क्षेत्र दरगाह शरीफ मोहल्ले के मोड़ पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बृहस्पतिवार को सुबह मजदूरी करने जा रही महिला श्रमिक को कुचल दिया। इस हादसे में महिला मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी माधुरी (55) मुगलसराय-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से बृहस्पतिवार को सुबह चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरी। स्टेशन से वह पैदल चुनार के कृयात क्षेत्र में मिर्च तोड़ने के लिए जा रही थी। सुबह लगभग सवा छह बजे वह दरगाह शरीफ मोड़ पर पहुंची ही थी कि पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में माधुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौका देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिर्च तोड़ने जा रही महिला श्रमिक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed