फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father riding bike dies after being hit by Bolero, son injured

Mirzapur News: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Mon, 25 Nov 2024 05:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Father riding bike dies after being hit by Bolero, son injured
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर स्थित कौड़िया कला पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर सड़क पार करते समय बाइक सवार पिता पुत्र को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बोलेरो चालक अपनी गाड़ी सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। जनपद चंदौली के मुगलसराय थाना के हिनौली गांव निवासी छोटेलाल पटेल (63) अपने पुत्र रमेश कुमार पटेल (45) के साथ बाइक से अदलहाट थाना के कौड़िया कला गांव अपनी भांजी अनिता पटेल के यहां आये थे।
विज्ञापन

वहां से रविवार की दोपहर दो बजे अपने घर वापस लौटते समय वह जैसे ही सड़क पार कर रहे थे कि उसी समय सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे उपचार के लिये सीएचसी अहरौरा ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने लाई। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से छोटे लाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed