फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer group will develop agriculture

किसान समूह से होगा कृषि का विकास: तोमर

Wed, 24 Jun 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer group will develop agriculture
मिर्जापुर। बुधवार को बरौंधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर काशी एवं गोरक्ष प्रांत की वर्चुअल जनसंवाद रैली को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए 10 हजार किसान समूह बनाने और प्रत्येक समूह में तीन सौ किसानों को जोड़ा जाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समूह को 15 लाख रुपये देने का काम मोदी सरकार करने जा रही है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि अब कृषि उत्पाद हेतु कोई टैक्स नहीं लगेगा। पूरे देश में कहीं भी किसान अपने उत्पाद को बेच सकते हैं। खेती प्रावधान की व्यवस्था की बात करते हुए बताया कि अब उत्पाद में पूर्व उत्पाद का रेट पहले से ही तय रहेगा। भले ही पैदावार कम या अधिक हो। कोरोना से लड़ने के लिए उन्होंने योगी सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की। केंद्र सरकार गांव गरीब किसान के हित में आमूलचूल परिवर्तन का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने मिलकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मार्ग में उत्पन्न बाधाओं को समाप्त कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। अंत में भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने वर्चुुअल जनसंवाद रैली में भाग लेने हेतु आम जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

वर्चुअल रैली शाम 4.45 बजे आयोजित की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के आह्वान पर हजारों कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के लोगों ने फेसबुक, ट्वीटर, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि से जुडे़। रैली को संबोधित करते हुएं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने देश ने कोरोना वायरस के सामुदायिक विस्तार को रोकने में सफलता प्राप्त की है। आज कश्मीर का भारत के साथ एकाकार हो गया है। कश्मीर में गरीबों को न्याय मिल रहा है। आतंकवादियों की नाक में नकेल डालने का कार्य केंद्र सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक हमारे लिए राजनीति का नहीं बल्कि मानवता को न्याय दिलाने का विषय है। आज हमारा बुंदेलखंड का क्षेत्र जैविक खेती के रूप में तेजी से तब्दील हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार की शाम लाइव के माध्यम से किसानों से सीधा जनसंवाद किया। इसमें सिटी विकासखंड के ग्राम सभा नुआंव में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से किसान रूबरू हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा ज्ञान प्रकाश दुबे के घर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम सभा के वरिष्ठ किसानों एवं प्रवासियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर पर मंत्री का संवाद सुना। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में अनुच्छेद 370 व 35ए, तीन तलाक, राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। साथ में कोरोना काल में गरीबों की मदद करते हुए सरकार ने प्रवासी मजदूरों के घर-घर राशन पहुंचाने का कार्य किया। प्रवासी मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजवाया। जनधन खाते में महिलाओं को पांच सौ रुपये बैंक खाते में भेजा गया। किसानों में राम जी दुबे, शालू तिवारी, जटाशंकर पांडेय, पप्पू विधायक, रामश्रृंगार पासवान, हरिवंश सिंह, श्रीकांत दुबे, हरि भारतीय, जनक भारतीय, अलगू गोंड़ समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed