फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from NHAI Executive and Assistant Engineer

Mirzapur News: एनएचएआई के अधिशासी व सहायक अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 16 Jul 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from NHAI Executive and Assistant Engineer
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय सभागार में सोमवार को मंडलीय उद्योग बंधु व ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने भदोही से जौनपुर मार्ग पर बनने वाले पुल की धीमी गति पर नाराजगी जताई और एनएचआई के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

भदोही नगर के जल निकासी मामले में मंडलायुक्त ने परियोजना प्रबंधक जल निगम, वाराणसी को समय से कार्य पूर्ण करने को कहा। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड पीडब्लूडी वाराणसी द्वारा कार्य पर समीक्षा के दौरान संतोष व्यक्त किया गया। मंडल के तीनों जिलों में विभागीय योजनाओं जैसे पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई, व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाओं की समीक्षा की गई। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए कहा गया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत योजना को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जीवीसी की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिसमें ऑनलाइन ग्रासिम इण्डस्ट्री, विड़ला कार्बन, अल्ट्राटेक सीमेंट के उद्यमी जुड़े हुए थे। मंडलायुक्त ने समीक्षा करते हुए भदोही से जौनपुर जाने वाले मार्ग पर जो पुल बन रहा है, उसमें चार माह में केवल 10 प्रतिशत का कार्य होने के कारण अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिया। उद्योग विभाग की ऋण योजनाओं पर लक्ष्य के सापेक्ष मार्जिन मनी का वितरण कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उपायुक्त उद्योग से कहा कि उनका बजट कब प्राप्त हुआ है और जिला भारतीयों को मार्जिन मनी वितरित की जानी थी। उनका वितरण क्यों नहीं किया गया है। इस पर अपनी एक स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराएं। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना की भी समीक्षा की गयी। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग विन्ध्याचल मंडल, वीरेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग मिर्जापुर अशोक कुमार, सोनभद्र, भदोही के उपायुक्त उद्योग, अधिकारीगण व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed