फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even after 19 days, only 11490 quintals of paddy was purchased

Mirzapur News: 19 दिन बाद भी मात्र 11490 क्विंटल धान की हुई खरीद

Thu, 21 Nov 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Even after 19 days, only 11490 quintals of paddy was purchased
मिर्जापुर। जिले में धान की खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है।धान खरीद एक नवंबर से शुरू हुई थी, इसके बावजूद अभी तक मात्र 11490 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है, जबकि जिले में 1570000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए जिले में 99 केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार तक इन केंद्रों पर किसानों से 11490 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है। बताया जा रहा है कि नवंबर माह के पहले पखवाड़े में हर साल कम संख्या में किसान केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए पहुंचते रहे हैं। बहुत से किसानों की धान अभी खेत में पड़ी हुई है। अभी मझवां विधानसभा खाली सीट के लिए चुनाव भी चल रहा है। इसका भी असर धान खरीद पर पड़ने की बात कही जा रही है। क्योंकि मझवां क्षेत्र के काफी संख्या में किसान मनपसंद के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में भी जुटे हैं। विभाग का कहना है कि 25 नवंबर से केंद्रों पर धान की आवक तेज हो सकती है। केंद्र प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसान केंद्र पर नहीं आ रहे हैं तो वे खुद पंजीकृत किसानों से संपर्क कर धान खरीद की सूचना दें। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों पर किसान आ रहे हैं, लेकिन अभी कम संख्या में आ रहे हैं। एकाध सप्ताह में धान खरीद गति पकड़ने की उन्होंने उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed