{"_id":"623f5991a9fdc8658c14eb60","slug":"establishment-of-vindhya-university-will-be-a-priority-ashish-patel-mirzapur-news-vns6450997120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना होगी प्राथमिकता: आशीष पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना होगी प्राथमिकता: आशीष पटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। योगी मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने के बाद अपना दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बातचीत में विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना को अपनी प्राथमिकता बताई। शनिवार को अमर उजाला से एक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा व अपना दल एस गठबंधन की सरकार केंद्र में आने के बाद जिले का काफी विकास हुआ है। लेकिन अब भी बहुत कुछ होना बाकी है। हर घर को नल से जल जैसी परियोजना एक बड़ी परियोजना है। प्रयास होगा कि यह समय से पूरी हो। घर- घर बिजली पहुंचे इसका ख्याल रखा जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से जो भी परियोजनाएं लागू की जाएंगी इसमें उनका प्रयास होगा कि जिले व प्रदेश की जनता को उसका पूरा लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। हर विभाग में सुगमता पूर्वक आम जनता का कार्य हो, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे, यह कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि इस जिले में उद्योग धंधों की कमी है। उद्योग लगे, रोजगार बढ़े, इसके लिए मजबूत चैनल का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं काफी बेहतर हुई हैं। अब प्रयास होगा इस मेडिकल कॉलेज को समुचित चिकित्सा उपकरणों से लैस कराया जाए। हर घर को विद्युत कनेक्शन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि जिले के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण कर वहां सोलर लाइट लगवाएंगे। साथ ही बैठने की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में कई जगहों पर पुल की जरूरत है। और भी कई काम है जिनके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा पूरा प्रयास होगा कि मिर्जापुर प्रदेश का एक आदर्श जिला बन सके।