फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   electric cut in mirzapur people upset

ऊर्जा राज्यमंत्री के क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, नक्सल प्रभावित इलाके में अंधियारा

Fri, 10 Jul 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
electric cut in mirzapur people upset
पटेहरा। नक्सल प्रभावित पटेहरा कला अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहा है। उर्जा राज्यमंत्री के क्षेत्र में बिजली के अभाव में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। वहीं बरसात के मौसम में अंधेरे में जहरीले जंतुओं का खतरा बना है। कागजों पर तो क्षेत्र में 20 घंटे बिजली दिए जाने का दावा किया जाता है लेकिन ऊर्जा राज्यमंत्री के क्षेत्र में आपूर्ति चरमरा गई है।
विज्ञापन

विकास खंड पटेहरा कला के दर्जनों गांव में बृहस्पतिवार की शाम से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। खेतीबारी के साथ ही बच्चों की पढ़ाई का काम नहीं हो पा रहा है। इस समय धान रोपाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। गुरुदेव नगर से दीपनगर विद्युत उपकेंद्र से दर्जनों गांव में बिजली सप्लाई होती है। घरेलू, कृषि, कामर्शियल मिलाकर हजारों की संख्या में कनेक्शनधारी उपभोक्ता जुड़े हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग भगवान भरोसे ही खेती का कार्य करने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि ऊर्जा राज्यमंत्री के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति न के बराबर है। आपूर्ति ठप होने से पेयजल के लिए भी लोगों को जूझना पड़ा। बिजली के अभाव में बेल्डिंग, आटा चक्की जैसे उद्योग भी ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed