फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   due to thunderstorms, trees fallen

आंधी-पानी से गिरे पेड़, उड़े टीन,छप्पर

Mon, 11 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
due to thunderstorms, trees fallen
खजुरी गांव आंधी तूफान से मकान पर गिरा पेड़ । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। रविवार को देर शाम आए आंधी, पानी ने जमकर तबाही मचाई। कई स्थानों पर लगे टीन शेड हवा में उड़ गए। आंधी के चलते विशेषकर आम की फसलो को भारी क्षति पहुंची। फल लदे वृक्ष धराशाई हो गए। कई स्थानों पर विद्युत पोल टूटकर गिरने से अधिकांश गांवों की विद्युत व्यवस्था छिन्न भिन्न रही। कुछ देर तक जमकर हुए बारिश से मड़ाई के लिए खेत और खलिहानों में पड़े फसल भींग गए जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड के खजुरी गांव में आंधी के चलते राजकुमार व संतोष कुमार शर्मा के दरवाजे के सामने विशालकाय नीम का पेड़ मकान पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे एक व्यक्ति व भैंस की पड़िया दब गई। भगवान का शुक्र दोनों ही इस हादसे में बाल-बाल बच गए लेकिन मकान को भारी क्षति हुआ। जिगना, आंधी व पानी से लोगों के टीन व छप्पर हवा में उड़ गए। कई स्थानों पर आम के फसल लदे वृक्ष धराशाई हो गए। बिजली के पोल व तार टूट जाने से बिद्युत व्यवस्था छीन्न-भिन्न हो गई। कछवां, आंधी-तूफान ने बरैनी गांव में जमकर तबाही मचाई। गांव में ही स्थित प्रशांत कुमार सिंह और कौशिक सिंह का मुुर्गी फॉर्म पूरी तरह बर्बाद हो गया। फार्म में लगे ईंट एवं एसबेस्टस सीट पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कई पेड धराशाई हो गए। कछवा- कटका और कछवा - बरैनी वाया केवटाबीर रास्ते पर वृक्ष के गिर जाने से आवागमन ठप हो गया। कलवारी, आंधी व तुफान के बीच रैकरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का बरामदा भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत हादसा रात में हुआ अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। लालगंज, क्षेत्र मे आए आंधी व पानी से सबसे अधिक किसानों का नुकसान हुआ। खेतो में रखे भूंसे हवा में उड़ गए। विद्युत खंभे व तार टूटकर गिर जाने से लोग चौबिस घंटे से अधिक अंधेरे में हैं। हलिया, देर रात आए आंधी-तूफान के कारण टीन शेड व लोगों के खपड़ैल हवा में उड़ गए। जगह-जगह फल लदे आम के वृक्ष धराशाई हो गए। आंधी के दौरान मतवार गांव निवासी राजबहादुर के कच्चे मकान चूल्हे से उठी चिंगारी से आग लग गई। घर में रखा छह क्विंटल गेहूं, 5 क्विंटल कोदो, दो क्विंटल चना, 2 क्विंटल अरहर सहित अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जगह-जगह पेड़ गिरने से हलिया- ड्रमंडगंज मार्ग अवरुद्ध रहा। गड़बड़ा पुल के पास बिजली के तार पर आम का पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप हो गया। शार्ट सर्किट के चलतेवीरेंद्र मौर्य के इलेक्ट्रिक सामान जल गए। राजगढ़, तेज आंधी से जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। राजगढ़ निवासी रमाशंकर दुबे के कच्चे मकान पर पेड़ टूट कर गिर गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। चिखुरीया गांव में 33 हजार हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर जाने से तार व खंभे टूटकर जमीन पर गिर पड़े जिससे बिजली व्यवस्था बाधित हो गया। अहरौरा, आंधी-पानी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। लोगों के मड़ई, टीन व छप्पर हवा में उड़ गए। पियरवा पोखरा के पास चारदीवारी ढह गई है। जगह-जगह पेड़ गिर पड़े। बिजली के तार व पोल टूटने से आपूर्ति दूसरे दिन भी बाधित रहा। पड़री, आंधी व तूफान में ऐसा कोई गांव नहीं बचा जहां पेड़ व विजली के पोल धाराशाही न हुए हो। टीन व छप्पर हवा में उड़ जाने से कई गरीब बे-घर हो गए। तूफान के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। आंधी के चलते बसारी गांव निवासी विनोद कुमार का मकान गिर पड़ा। छीतमपट्टी निवासी डॉ. लाल देव उपाध्याय के मकान पर पीपल का पेड़ गिर गया। जिससे मकान की काफी क्षति हुई। इसी तरह धरमदेवां गांव में एक मकान पर महुआ का पेड़ गिर पड़ा। तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed