फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to cancellation and postponement, teachers and candidates can

परीक्षा रद व टलने से शिक्षक व परीक्षार्थी सकते में

Thu, 15 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Due to cancellation and postponement, teachers and candidates can
मिर्जापुर। सीबीएसई की परीक्षा रद व टलने से परीक्षार्थी व शिक्षक दोनों ही सकते में हैं। कहां वे चार मई से होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे थे कि परीक्षा रद होने और टलने का समाचार आ गया। इस समाचार से लोगों में अनजाना भय उत्पन्न हो रहा है कि कहीं इस बार भी उनकी परीक्षा लंबी न खींच जाए। सीबीएसई ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा को रद तथा 12 वीं की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। कहा है कि 12 वीं की परीक्षा के लिए एक जून को स्थिति का आकलन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। इस जिले में 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले थे। इसी प्रकार 12 वीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या ढाई हजार है। परीक्षा में दो वर्षों से ऐसा हो रहा है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय उचित ही है लेकिन लोगों का कहना है कि यदि समय पर परीक्षा करा ली जाती तो इसका अवसर ही नहीं आता। फरवरी मार्च में फिलहाल अधिकांश जगहों पर स्थिति नियंत्रण में थी। उस समय यदि परीक्षा हो जाती तो अधिक परेशानी भी नहीं होती और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हो जाता। एक तरफ तो कुछ लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं तो कुछ इसके खिलाफ भी हैं। हालांकि यह तो हर फैसले में होता है कि कुछ समर्थन में होते हैं तो कुछ खिलाफ होते हैं। लेकिन इस निर्णय की बात ही अलग है। अभिभावक भी काफी चिंतित हैं कि यदि इसी प्रकार होता रहेगा तो बच्चे क्या करेंगे। उनके भविष्य का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed