फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver falls from tractor and drowns in Ban Sagar canal

Mirzapur News: ट्रैक्टर से गिरकर चालक बाण सागर नहर में बहा

Sat, 23 Mar 2024 04:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Driver falls from tractor and drowns in Ban Sagar canal
हलिया। क्षेत्र के फुलियरी गांव के पास बाणसागर नहर में चल रहे निर्माण कार्य में शुक्रवार की रात को गिट्टी उतार कर वापस लौट रहा ट्रैक्टर फुलियरी पुल के पास अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते चालक व खलासी नीचे गिर गए। चालक बाण सागर नहर में बह गया। खलासी दूसरी तरफ गिरने से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर हलिया पुलिस मौके पर पहुंची। नहर में बहे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बाण सागर नहर को पक्का करने का काम किया जा रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के जग्गनपुर निवासी धर्मेंद्र कोल ( 35) व उसी गांव निवासी हेल्पर संदीप कुमार (22) ट्रैक्टर पर काली गिट्टी लेकर गजेड़िया फुलयारी गांव गए थे। गिट्टी उतारने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे कि बाढ़ सागर नहर पर फुलयारी पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर की तरफ चला गया और पुलिया पर लटक गया। जिसके चलते चालक धर्मेंद्र नहर में गिर गया। हेल्पर संदीप कुमार पुलिया पर दूसरी ओर गिरा। जिससे वह बच गया। नहर में गिरने से चालक नहर में बह गया। बाण सागर नहर में पानी का बहाव तेज था। इस कारण चालक नहर में काफी दूर बह गया। बाण सागर नहर में पानी मेजा बांध में जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हालिया पुलिस नहर में बह रहे ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है। हलिया थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि गिट्टी उतार कर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया था। जिसके कारण चालक नहर में गिर गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed