{"_id":"683a0cdaa5c09dc2c2009919","slug":"doctors-are-wearing-masks-but-patients-are-careless-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134543-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डॉक्टर लगा रहे मास्क, पर मरीज लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डॉक्टर लगा रहे मास्क, पर मरीज लापरवाह
विज्ञापन
मिर्जापुर। देश भर में कोविड के नए वैरिएंट के मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है, लेकिन आमजन अभी लापरवाही बरत रहे हैं। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर तो मास्क लगा रहे हैं लेकिन मरीज और तीमारदार बिना मास्क के आ रहे हैं।
कोविड संक्रमण के शुरुआती दिनों में जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते थे, अब ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है। कोविड के नए वैरिएंट के आने के बाद अस्पतालों में डॉक्टर और कुछ हद तक स्वास्थ्य कर्मी मास्क आदि का प्रयोग करना शुरू कर दिए हैं, अस्पताल आने वाले मरीज व उनके तीमारदार इसका पालन नहीं कर रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीज एक-दूसरे के समीप खड़े रहते हैं। मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में कमरे के अंदर चारों डॉक्टर और कर्मचारी मास्क में दिख रहे हैं। पर इलाज कराने आया एक भी व्यक्ति मास्क नहीं लगाया था। यही हाल केंद्रीय पैथालाॅजी लैब और एक्सरे विभाग के पास दिखाई दिया। सैकड़ों लोग लाइन में बिना मास्क आदि के नजर आ रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पंकज पांडेय ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले स्थान पर हैं, अस्पताल में हैं तो मास्क जरूर लगाएं। मास्क से आप संक्रमण से बचेंगे।