{"_id":"5f29a7cb8ebc3e61e11f880b","slug":"do-not-hide-give-information-in-the-control-room-when-you-see-signs-of-corona-mirzapur-news-vns539567059","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिपाये नहीं, कोरोना के लक्षण दिखने पर कंट्रोल रूम में दे सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिपाये नहीं, कोरोना के लक्षण दिखने पर कंट्रोल रूम में दे सूचना
विज्ञापन
मिर्जापुर। नोवल कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने जनपद वासियों से कहा है कि नोवेल कोविड-19 के लक्षण दिखायी देने पर उसे छिपाएं नहीं बल्कि कंट्रोल रूम को सूचित करें।
डीएम ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 631 तथा नगरीय क्षेत्र (मिर्जापुर, कछवां अहरौरा व चुनार) में 103 सर्विलांस टीमें कार्य कर रही है। जनपद में प्रति दिन 1200 से भी अधिक कोविड टेस्ट किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण रोकने हेतु आवश्यक है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगायें व दो गज की दूरी का ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने जनपद के सम्मानित नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि कोविड-19 का लक्षण जैसे बुखार, स्वाद का महसूस न हो, खॉंसी, गले में खरास तथा सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत एकीकृत कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के दूरभाष संख्या 05442-256357 या मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय कोविड रूम दूरभाष संख्या 05442-252337 या नगरीय क्षेत्र के निवासी मण्डलीय चिकित्सालय तथा घंटाघर नगर पालिका में, ग्रामीण क्षेत्र के निवासी अपने निकट के सरकारी चिकित्सालय में संपर्क कर जांच करायें। जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी देते हुये बताया कि प्रात: देखा गया है कि कुछ मरीज अंतिम स्टेज पर आने पर ही अस्पताल इलाज के लिये आये हैं जिन्हें काफी प्रयासों के बाद भी बचाया नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त लक्षण दिखने पर तत्काल अपने नजदीकी अस्पताल व कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर अवगत करायें ताकि समय से इलाज कर उनके जान को बचाया जा सके।