फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees offered their prayers and paid their respects at shrine of Maa Vindhyavasini

Vindhyachal Dham: मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु, मां के जयकारे से गूंज उठा मंदिर

Thu, 25 Sep 2025 01:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 01:09 PM IST
सार

Mirzapur News: भोर में मां विंध्यवासिनी के भव्य श्रृंगार और उनकी मंगला आरती के उपरांत कपाट दर्शनार्थियों के दर्शन पूजन के लिए खोला गया। 

विज्ञापन
Devotees offered their prayers and paid their respects at shrine of Maa Vindhyavasini
विंध्याचल धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल धाम में चल रहे शारदीय नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर मां भगवती दरबार में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गंगा स्नान करने के बाद नर नारियों और बच्चों ने बड़े श्रद्धा भाव से विंध्याचल धाम शीश नवाया माता का तरह-तरह के पुष्पों से किया गया दिव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। घंटा घड़ियाल शंख ध्वनि के बीच पहाड़ावाली के जय- जय कार से मंदिर परिसर देवीमय हो उठा।

विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के चौथे दिन देवी विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए विंध्य दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बृहस्पतिवार की भोर में मां विंध्यवासिनी के भव्य श्रृंगार और उनकी मंगला आरती के उपरांत कपाट दर्शनार्थियों के दर्शन पूजन के लिए खोला गया।
विज्ञापन




इस दौरान लंबी कतार में खड़े देवी भक्त जयकारा लगाते हुए निहाल हो उठे। मंदिर परिसर में माता के दर्शन पूजन का सिलसिला मंगला आरती के बाद से शुरू होकर देर रात तक अनवरत चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: दुर्गा पूजा पंडाल पर पत्थरबाजी की खबर झूठी, एएसपी बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

माता का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर के गुंबद का परिक्रमा करके मत्था टेका। वहीं दूसरी ओर गंगा घाटों पर एवं परिक्रमा पथ के छत पर शहनाई की धुन पर लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। मंदिर के छत पर जगह-जगह आसन पर बैठकर साधक मंत्र जाप के साथ साधना करते रहे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था।

विंध्याचल मंदिर के साथ ही मां अष्टभुजी मंदिर और महाकाली मंदिर में मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी की निगरानी में दूरदराज से आए भक्तजन दर्शन पूजन करते नजर आए। माता के दर्शन पूजन के दौरान निरंतर बज रहे घंटा घड़ियाल शंख सहित माता के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। 

देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवानों की संपूर्ण मेला क्षेत्र में जगह-जगह मुस्तैदी के साथ डटे रहे। वही श्री विंध्य पंडा समाज के समस्त पदाधिकारी और सदस्य गण अपनी-अपनी वेशभूषा और पहचान पत्र के साथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सेवा करने में पूरी तल्लीनता से जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed