{"_id":"68d4e4a7dfd83392600a3d04","slug":"false-news-about-stone-pelting-at-durga-puja-pandal-in-azamgarh-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दुर्गा पूजा पंडाल पर पत्थरबाजी की खबर झूठी, एएसपी बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दुर्गा पूजा पंडाल पर पत्थरबाजी की खबर झूठी, एएसपी बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Thu, 25 Sep 2025 12:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:13 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक दुर्गा पूजा पंडाल पर पत्थरबाजी की झूठी खबर फैलाई गई। इसकी जांच पुलिस द्वारा की गई तो सूचना फर्जी निकली।
विज्ञापन
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ जिले के नगर पंचायत जहानागंज के बाजार क्षेत्र में उत्तर मोहल्ला स्थित डायमंड क्लब द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब शाम को चल रही आरती के दौरान कथित तौर पर तीन-चार पत्थर फेंके गए। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह जानकारी पूरी तरह असत्य व निराधार है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
डायमंड क्लब के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि पत्थर पास के क्षेत्र से फेंके गए, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह जानकारी पूरी तरह असत्य व निराधार है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष ने पांडाल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो उसमें किसी भी प्रकार का कोई पत्थर नहीं दिखा। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि पत्थरबाजी की खबर असत्य और निराधार है। उन्होंने कहा, थाना जहानागंज क्षेत्रांतर्गत दुर्गा पूजा पंडाल पर पत्थर फेंके जाने की बात पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; MSME For Bharat: अनुप्रिया पटेल ने कहा, धैर्य रखें, सरकार उद्यमियों के हितों की हर कीमत पर रक्षा करेगी
कहा कि जनपद के सभी दुर्गा पूजा पंडालों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।