फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees enjoy darshan of Adi Shakti

Mirzapur News: आदि शक्ति के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल

Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees enjoy darshan of Adi Shakti
विंध्याचल l चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को देवी भक्तों ने मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा तथा माता काली के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की l उपासकों ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी की महागौरी स्वरूप के दर्शन किए। माता के भव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत रहे l भोर से देर रात तक आदिशक्ति के जयकारे से विंध्याचल मेला क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को भोर से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी l दिन में तेज धूप से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से मंदिर तथा गंगा घाटों की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर टेंट की व्यवस्था कराई गई थी। गंगा नदी में स्नान के बाद मंदिर पहुंचे भक्तों ने जगत जननी को नारियल, चुनरी आदि अर्पित किए l मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद श्रद्धालु अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान मां काली और माता अष्टभुजी देवी के दरबार में पहुंचकर शीश नवाए। मंदिर परिसर में पूजन, अनुष्ठान कर रहे साधकों के मंत्रों से विंध्य धाम गुंजायमान रहा। देश के कोने-कोने से धाम पहुंचे लोगों ने माता के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की l विंध्याचल क्षेत्र की गलियां सुबह से शाम तक भक्तों से पटी रहीं। दोपहर में भीड़ कुछ कम दिखी। शाम होने पर फिर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन-पूजन के उपरांत भक्तों ने धाम परिसर में विराजमान मां काली, मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां चंडिका के अलावा दक्षिण मुखी हनुमान, पंचमुखी महादेव, राधा-कृष्ण, बटुक भैरव और डाक भैरव के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किए l भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed