{"_id":"5ee269698ebc3e4307072ab6","slug":"described-the-achievements-of-the-central-government-mirzapur-news-vns5295163162","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया वर्णन
विज्ञापन
चुनार। विधायक अनुराग सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र में भ्रमण कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया। साथ ही उन्होंने मुहल्ले के लोगों से वैशाॉ्वक महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की बात कहते हुए उन्हें मास्क का वितरण किया।
केन्द्र सरकार द्वारा बीतें एक वर्ष में कराये गये विकास कार्यो एवं संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्र का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए आर्टिकल 370 व सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम राम मंदिर निर्माण, समाज व्यवस्था में रूकावट बना हुआ तीन तलाक व भारतीय करुणा का प्रतीक नागरिकता संसोधन कानून आदि कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इसके साथ ही गरीबों, किसानों, महिलाओं व युवाओं को सशक्त करना प्राथमिकता में रही है। विधायक ने लोगों से कहा कि पत्र को पढ़ ले यदि किसी योजना से वह लाभान्वित नहीं हो पाये हो जिस योजना के लिए वह पात्र है और उन्हें योजना की जानकारी अब तक नही हुई है, तो इसकी जानकारी उपलब्ध कराये। जिससे लाभ दिलाया जा सके।विधायक ने जानकारी देते हुए यह भी कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए एक हजार पैकेट आयुष काढ़ा का वितरण शीघ्र भाजपा पदाधिकारियों द्वारा लोगों मे कराया जाएगा। इस दौरान विधायक सहयोगी आलोक सिंह, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी, बिजय बहादुर सिंह, अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव, विजय बहादुर बिंद,जगदीश गुप्ता, रामआसरे यादव आदि प्रमुख मौजूद रहे ।