फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of mother and son returning home after exorcism

Mirzapur News: झाड़-फूंक कराकर घर लौट रहे मां-पुत्र की मौत

Mon, 22 Apr 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and son returning home after exorcism
कछवां। थाना क्षेत्र के गोरही गांव के कोहाड़ी पुरा के पास शनिवार को देर रात को झाड़-फूंक कराकर पैदल घर लौट रहे मां-बेटे को मैजिक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां वाहन में फंसकर घसीटती चली गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्चे का पिता बाल-बाल बच गया। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने मां-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। कछवां पुलिस ने वाहन को कब्जे में चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नारायणपुर निवासी सीता देवी (35) अपने पति बनारसी (40) तथा पुत्र शशिकांत (7) के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे गौरही गांव में झाड़-फूंक कराने गई थीं। रात करीब 12 बजे सीता देवी अपने पति और पुत्र के साथ झाड़-फूंक कराकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। सभी गोरही गांव के कोहाड़ी पुरा के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे मैजिक वाहन ने सीता देवी और शशिकांत को टक्कर मार दिया। बनारसी को हल्की चोटें लगीं। वाहन की टक्कर शशिकांत की मौके पर मौत हो गई, जबकि सीता वाहन में फंसकर घसीटती चली गईं। बनारसी पत्नी को बचाने के लिए पीछे दौड़े। चालक ने गाड़ी रोकी तो बनारसी ने अस्पताल ले जाने के लिए चालक से अनुरोध किया, परंतु गाड़ी रोकने के तुरंत बाद चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर चौकी प्रभारी जमुआ तथा थाना प्रभारी कछवां मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मां-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। कछवां पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बनारसी मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पुत्र की तबीयत खराब थी तो झाड़-फूंक कराने ले गए थे। उनके दो पुत्रों में शशिकांत छोटा था और गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि मैजिक की टक्कर से मां-पुत्र की मौत हो गई है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed