{"_id":"5ece9bec8ebc3e904f439dfe","slug":"death-of-laborer-in-mp-there-is-chaos-in-family-mirzapur-news-vns5269676145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
फोटो

जमालपुर। थाना क्षेत्र के चैनपुरा ग्राम पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर की मुम्बई से घर आते समय अचानक तबीयत बिगड़ने पर मध्यप्रदेश के सागर जनपद के अस्पताल मे मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए बोलेरो से मध्यप्रदेश के सागर जिला रवाना हो गए।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैनपुरा निवासी 55 वर्षीय शिवलोचन मौर्या लगभग 25 साल से मुम्बई मे रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। लाकडाउन के दौरान मुम्बई मे फंस जाने पर हाल रोजगार बंद हो जाने पर चंदौली जनपद निवासी अपने 16 दोस्तों के साथ 90 जार रुपए में निजी बस बुक कर 24 मई की रात 11 बजे मलाड से घर के लिए निकला था। 25 मई को मध्यप्रदेश के सागर जनपद पहुंचने पर अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके साथियों ने सागर के तीली जिला अस्पताल में रात 10 बजे भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान अस्पताल मे 26 मई की सुबह मौत हो गई। मृतक के साथियों ने फोन से परिवार वालो को जानकारी दिया। रात में परिवार के लोग शव लेने के लिए रवाना हो गए थे। मृतक के तीन परिजन बोलेरो गाडी से दो ड्राइवरो के साथ तुरंत मध्यप्रदेश के सागर जनपद को रवाना हो गए। मृतक की पत्नी 45 वर्षीय चंचला देवी, उसकी पुत्रियां 16 वर्षीय पूजा, 13 वर्षीय सोना, 11 वर्षीय मोना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के भाई बेचन ने बताया कि उसके भाई की मौत के बाद उसका कोरोना जांच सैंपल लिया गया।