फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a young man with severed hands found in Siwan near Leopard village, severed hands, mobile, clothes and bicycle recovered from Hanuman temple 200 meters away.

Mirzapur News: तेंदुआ गांव के पास सिवान में मिला हाथ कटे युवक का शव, 200 मीटर दूर हनुमान मंदिर से कटे हाथ, मोबाइल, कपड़े और साइकिल बरामद

Sun, 19 May 2024 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man with severed hands found in Siwan near Leopard village, severed hands, mobile, clothes and bicycle recovered from Hanuman temple 200 meters away.
कलवारी। राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा और तेंदुआ गांव के बीच स्थित सिवान में बोरिंग के पास रविवार को एक हाथ कटे युवक का शव मिला। पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल से 200 मीटर दूर हनुमान मंदिर में युवक के कटे हाथ, मोबाइल, कपड़े और साइकिल बरामद हुई। मंदिर के फर्श पर खून फैला था। परिजनों के मुताबिक युवक शनिवार शाम से लापता था। रविवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव निवासी श्याम कोल 21 तीन दिन पहले अपनी मौसी कुमारी देवी के घर सोनभद्र गया था। शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे वह मौसी के यहां से अपने घर लौटा था। शाम पांच बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। इसके बाद वह घर लौटा। परिजनों उसकी खोजबीन की कुछ नहीं पता चला। रविवार की सुबह राहगीरों ने तेंदुआ गांव के पास सिवान में हाथ कटे अर्द्धनग्न युवक शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से जमीन पर गिरे रक्त सहारे 200 मीटर दूर आगे हनुमान मंदिर तक गई। मंदिर के अंदर पुलिस को युवक के कटे हाथ और खून से सनी हंसिया मिली। कुछ दूर पर कपड़े, मोबाइल और साइकिल मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक श्याम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। सीओ मड़िहान अमर बहादुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

...................................................
युवक ने खुद का हाथ काटकर तो नहीं चढ़ाया
मिर्जापुर। मौके पर पहुंचे लोगों ने आशंका जताई कि युवक ने खुद ही हाथ काटकर चढ़ाया होगा। मूर्ति की परिक्रमा की होगी। दर्द बढ़ने पर वह बोरिंग के पास चला गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। हर पहलुओं पर जांच कर रही है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed