फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a farmer missing for three days was found in the drain

तीन दिन से लापता किसान का नाले में मिला शव

Sat, 15 Oct 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer missing for three days was found in the drain
हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी एक किसान का शव शुक्रवार को सुबह बरी गांव स्थित सुसुआड़ नाले के देवघटवा घाट के पास पानी में उगे झाड़ियों में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस शव को नाले से बाहर निकलवाकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी मुन्नी लाल कोल (55) बीते बुधवार को शाम को घर से 500 मीटर दूर धान के खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच शुक्रवार को सुबह नाले के पास शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाले में मगरमच्छ होने की होने की आशंका पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर टीपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। भाई भिखारी कोल ने बताया कि मुन्नी लाल प्रतिदिन की तरह बुधवार को शाम को धान की खेत की रखवाली के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। मुन्नी लाल की पत्नी की 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वे पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों व परिजनों ने शौच के दौरान मगरमच्छ द्वारा मुन्नीलाल को नाले में खींच ले जाने की आशंका जताई है। उनका चेहरा क्षत विक्षत हो गया था। इसके पहले भी इसी जगह कुछ लोग मगरमच्छ का शिकार हो चुके हैं। गांव निवासी राजा राम पटेल का छह वर्षीय पुत्र अगस्त 2019 और बांके लाल के छह व चार वर्षीय दो भांजे मई 2021 में मगरमच्छ के शिकार हो चुके हैं। तीन वर्ष में कई बकरियों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि बस्ती से दूर के जलाशय में मगरमच्छ को छोड़ा जाय। ताकि लोगों की सुरक्षा हो सके।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल कर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed