{"_id":"572f8f414f1c1b71275ce93e","slug":"three-killed-in-accident-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत,पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में तीन की मौत,पांच जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Mon, 09 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
लालगंज रोड पर स्कार्पियो में लगी आग।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानाें पर रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय एवं वाराणसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहली घटना हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव के पास टकिया नदी पुल पर घटी। हलिया क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सकूर मोहम्मद 55 वर्ष की बेटी की नौ मई को बारात आनी है। जिसकी तैयारी के लिए वह कुछ सामान खरीदने मिर्जापुर शहर में शनिवार को आया था। सकूर के साथ छोटक कोल 28 वर्ष निवासी मनिगढ़ा व अनिल अग्रहरी 38 वर्ष, कमलेश अग्रहरी 21 वर्ष निवासी देवरी भी आए हुए थे।
शनिवार की रात सामान खरीदने के बाद रविवार की भोर करीब तीन बजे चारों ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ तिराहे से ईट लदी गांव की एक एक पिकअप पर सवार होकर हलिया के लिए रवाना हुए। भोर करीब साढ़े तीन बजे पिकअप जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव के पास टकिहा पुल पर पहुंची कि अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे गिरकर पलट गई। जिसमें दबने से सकूर अहमद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि छोटक, कमलेश, अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कमलेश की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। दूसरी घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के बिल्लो कुंड के पास हुई। वाराणसी जनपद के पीलीकोठी निवासी शाहिद 21 वर्ष अपने साथी शहजाद 21 वर्ष नदुलहक निवासी जैतपुरा बनारस के साथ रविवार को अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी में पिकनिक मनाने आया था।
बाइक सवार युवक जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बिल्लो कुंड के पास पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया।
इसी प्रकार तीसरी घटना लालगंज बाजार के पास घटित हुई। इलाहाबाद जनपद के मांडा थाना क्षेत्र स्थित दसवार गांव निवासी अवध बिहारी मिश्रा 55 वर्ष अपने बहनोई विजयनाथ पांडेय 55 वर्ष के साथ रविवार को आंख का चश्मा लेने मिर्जापुर शहर में आ रहे थे।
सुबह करीब दस बजे बाइक सवार साले बहनोई जैसे ही लालगंज बाजार पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण दोनों को सीएचसी लालगंज ले गए। जहां अवधनारायण को देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि विजयनाथ को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।