Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for collecting money using fake MCD parking receipts

Delhi NCR News: एमसीडी की फर्जी पार्किंग रसीद काटकर वसूली का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
चांदनी चौक में बिना अनुमति चला रहा था पार्किंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। चांदनी चौक में एमसीडी के नाम पर फर्जी पार्किंग रसीद काटकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले युवक को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना किसी अनुमति के पार्किंग संचालित कर लोगों से पैसे वसूल रहा था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी रसीदों की पुस्तिकाएं और 220 रुपये बरामद किए हैं।



पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को सुभाष मार्ग स्थित प्रेजेंटेशन स्कूल के पास अवैध पार्किंग वसूली की सूचना मिली थी। पुलिस को देखते ही पार्किंग के लिए आवाज लगा रहा युवक भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान आकाश(33) के रूप में हुई है। वह कश्मीरी गेट के जमना बाजार का रहने वाला है।
विज्ञापन




उत्तर पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से एमसीडी के नाम पर छपी पार्किंग रसीदें मिलीं। इन पर एमसीडी ऑथराइज्ड एससीटी/बाइक पार्किंग लिखा था। आरोपी पार्किंग संचालन से संबंधित कोई वैध अनुमति भी नहीं दिखा सका। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पढ़ाई छोड़ चुका है और पहले मजदूरी से जुड़े काम करता था। पुलिस ने कोतवाली थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed