{"_id":"5fac27158ebc3e9b8c5d7c61","slug":"haryana-police-has-given-raid-for-arrest-of-accused-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने दी दबिश, पैसे की धोखाधड़ी करने का है आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने दी दबिश, पैसे की धोखाधड़ी करने का है आरोप
Wed, 11 Nov 2020 11:31 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के भरपूरा गांव में बुधवार को हरियाणा पुलिस व पड़री थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस उसके घर पर छानबीन और पूछताछ कर वापस लौट गई। हरियाणा से आए रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक दरिया सिंह ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी सुनील दुबे पुत्र श्यामलाल दुबे ने हरियाणा में फौज व अन्य लोगों के साथ पैसे की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
एटीएम किसी तरह से चोरी कर फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। छानबीन के बाद हरियाणा की पुलिस पड़री थाने पहुंची। पड़री पुलिस को साथ लेकर आरोपी सुनील दुबे के घर पर दबिश दी पर वह घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके घर में तलाशी के बाद परिवारवालों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक पड़री वेंकटेश तिवारी ने बताया कि आरोपी सुशील दुबे उर्फ लल्लू दुबे ने हरियाणा में धोखाधड़ी की है। उसे पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस आई थी। वह घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन