फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bus collapses, 20 injured

बस खाई में गिरी, 20 घायल

Thu, 16 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 16 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bus collapses, 20 injured
खाई मे ‌‌ग‌िरी बस

विज्ञापन
मिर्जापुर से सवारी को लेकर इलाहाबाद जा रही है रोडवेज की एक अनुबंधित बस बुधवार की शाम पांच बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के बाबू सरोई गांव के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में गिर कर एक  पेड़ से अटक गई। दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।  घायलाें में तीन की हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

मिर्जापुर के रोडवेज से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर बुधवार को इलाहाबाद जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस जैसे ही गैपुरा से लगभग तीन किलोमीटर आगे बाबू सरोई गांव के पास पहुंची कि सड़क खराब होने के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में गिर गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बस लुढ़कती हुई एक सूखे पीपल के पेड़ में जाकर अटक गई और पलटने से बच गई। इससे ज्यादा यात्री घायल नहीं हुए। अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन


 घायलों में इंटर की परीक्षा देने मेजा क्षेत्र के जेरा गांव जा रहा प्रदुम्न कुमार सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर निवासी शाहपुर चौसा देहात कोतवाली , विनय वर्मा (20) पुत्र रामलखन वर्मा निवासी मेजा इलाहाबाद उसके मौसी की पुत्री सीता (16) पुत्री पप्पू सोनकर निवासी कुड़ी गड़ी ओबरा सोनभद्र व उसका भाई रवि शंकर (20) भी शामिल है। रोडवेज के कार्यशाला में कार्यरत रामानंद सरोज 50 वर्ष निवासी विहसजन इलाहाबाद को पुलिस एवं ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने प्रद्दुम्न, सीता तथा रामानंद को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं अन्य कई घायल इलाज कराने के लिए इलाहाबाद चले गए। दुर्घटना होते ही चालक व परिचालक फरार हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी एकत्रित हो गए। उन्होंेने घायलों को बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी।  घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बृजेश तिवारी, समेत विंध्याचल व जिगना पुलिस ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजवाया।यात्रियों ने बताया कि जिस समय बस लुढ़कने लगी तो उनका कलेजा मुंह में आ गया था। गनीमत है कि वह पेड़ से अटक गई और पलटी नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed