{"_id":"9e5876fc42c28f3a71596d65bdd2c144","slug":"beaten-blo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के यहां न जाने पर बीएलओ की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम के यहां न जाने पर बीएलओ की पिटाई
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड जमालपुर के मनई ग्राम पंचायत के बीएलओ द्वारा कागजात लेकर एसडीएम के यहां चलने से इंकार करने पर गांव के कुछ मनबढ़ों ने बीएलओ को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद बीएलओ ने फोन कर पुलिस को मामले से अवगत कराया।
मौके पर पहुंची शेरवां चौकी की पुलिस ने रात में दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत करा दिया। सुबह जब बीएलओ ड्यूटी पर पहुंचा तो एक बार फिर मनबढ़ उसके पास पहुंचे और सारे फार्म जमा करने का दबाव बनाने लगे। इससे क्षुब्ध होकर बीएलओ ने तत्काल बीडीओ को फोन कर घटना की जानकारी दी। बीडीओ गंगाराम पटेल ने जेई-एई को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
बीएलओ के अनुसार, 14 से 20 अगस्त तक आपत्ति एवं मतदाता सूची में नाम बढ़ाने एवं हटवाने के लिए कैंप लगाया गया था। बुधवार को वह कैंप में बैठा था तभी गांव के कुछ मनबढ़ आए और सारे कागजात लेकर एसडीएम चुनार के पास चलने की बात कहने लगे। विरोध जताने पर उसके साथ मारपीट की गई। गुरुवार को जब बीएलओ ड्यूटी पर गया तो एक बार फिर आरोपी एक साथ सारे फार्म जमा करने का प्रयास करने लगे। जानकारी होते ही बीडीओ ने जेई एमआई को निर्देशित किया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दें।