फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   फांसी के फंदे पर लकटकी मिली युवती की लाश

फांसी के फंदे पर लकटकी मिली युवती की लाश

Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर लकटकी मिली युवती की लाश
जमालपुर। थाना क्षेत्र के मदरा गांव निवासिनी एक महिला का शव मंगलवार की शाम पांच बजे उसके ही कमरे में फंदे से लटकते पाया गया। परिजनों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे महिला के भाई ने बहनोई समेत तीन लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के हातापुर गांव निवासिनी तन्नो की शादी जमालपुर के मदरा गांव निवासी युवक मृत्युलोक से दस माह पूर्व हुई थी। तन्नो के भाई छोटेलाल के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराली तन्नो को दहेज के प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार को दहेज के लिए उसे मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। उधर मायके वालों का कहना है कि तन्नो नौ मई को अपने घर से अबूझ हाल में लापता हो गई थी। देर रात तक नहीं पहुंची तो ससुर कल्लू ने थाने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दस मई को घर आ गई। इसके बाद से घर पर रह रही थी। मंगलवार की शाम अपने कमरे में ताला अंदर से बंद कर पंखे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed