{"_id":"5a5118c24f1c1b0a788b70bf","slug":"81515264194-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नगदी समेत दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नगदी समेत दो लाख की चोरी
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज स्थित गफूर खां की गली निवासी एक व्यक्ति के मकान में शुक्रवार की रात घुसे चोर 30 हजार रुपये नकद समेत करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वासलीगंज गफूर खां की गली निवासी वसीम खां अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात घर में सोए हुए थे। सुबह पांच बजे नींद खुली तो मोबाइल खोजने लगे। नहीं मिलने पर बहन को बुलाकर मोबाइल के बारे में पूछा। जब उसने मोबाइल के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया तो अन्य स्थानों पर खोजबीन करने के लिए उठे। देखा कि कमरे के सारे सामान बिखरे पड़े है। मेरा कपड़ा भी नीचे फेंका हुआ है। उठाकर देखा तो उसमें रखे 6700 रुपये नहीं थे। आलमारी का लाकर भी टूटा था। जिसमें जेवरात व 18 हजार रुपये नगदी रखा हुआ था। वह भी गायब था। पूरा मकान देखा गया तो पाया कि दरवाजे अंदर से जैसे बंद किए गए थे वैसे ही बंद है। इससे सभावना जताई गई है कि चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए है। पूरे कमरे को खंगालते हुए 30 हजार रुपया नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए हैं।