फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिला ने देहात कोतवाली पुलिस पर पति को जबरन फंसाने का लगाया आरोप

महिला ने देहात कोतवाली पुलिस पर पति को जबरन फंसाने का लगाया आरोप

Tue, 18 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
महिला ने देहात कोतवाली पुलिस पर पति को जबरन फंसाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरशापुर गांव निवासिनी मंगला देवी पत्नी बृजेश दूबे ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि देहात कोतवाली पुलिस मेरे पति को जबरन प्रधान के भतीजे पर हमला करने के आरोप में फंसा रही है जबकि मेरे पति हमले के दौरान उस स्थान पर मौजूद ही नहीं थे। फिर भी पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि वह पुलिस के पास गई थी लेकिन पुलिस ने उसकी सुनने की बजाय उसे भगा दिया।

महिला ने बताया कि 21 जून की सुबह छह बजे बीरशापुर गांव के प्रधान के भतीजे सोनू दूबे को गांव में कुछ लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। जिसमें सोनू ने गांव के ही राजेश मिश्रा व राहुल गोड़ को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजेश व राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको तलाश रही थी। इसी दौरान राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी बीच पुलिस ने अज्ञात की जगह पर मेरे पति बृजेश दूबे का नाम डाल दिया। जबकि वह घटना स्थल पर थे ही नहीं। यहीं नहीं उनकी बाइक को आरोपियों के पास दर्शा दिया। महिला ने डीएम से पूरे मामले की जांच करवा कर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed