फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विषैला पदार्थ सेवन से महिला की मौत, पति ससुर पर मारने का आरोप

विषैला पदार्थ सेवन से महिला की मौत, पति ससुर पर मारने का आरोप

Sun, 08 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विषैला पदार्थ सेवन से महिला की मौत, पति ससुर पर मारने का आरोप
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द में एक महिला की शनिवार की देर रात अबूझ हाल में मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुर तथा पति पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियौ।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के हनुमना जिला थाना शाहपुर क्षेत्र के वधैया गांव निवासी पन्नालाल तिवारी ने अपनी बेटी मनीषा 28 वर्ष की शादी उत्तर प्रदेश के हलिया थाना क्षेत्र के अहुंगी खुर्द गांव निवासी आशीष कुमार के साथ जून 2009 में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही मनीषा के ससुराली किसी न किसी बात को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ अक्सर मारपीट भी कर रहे थे। जिसके बारे में वह घरवालों को फोन कर हमेशा बताया करती थी। शनिवार को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed