फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधानों ने एसपी से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग ं

प्रधानों ने एसपी से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग ं

Sun, 21 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने एसपी से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग ं
एसपी को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान
मिर्जापुर। ग्राम पंचायत बरकछा खुर्द कला गांव की प्रधान प्रमिला पांडेय के पति अशोक पांडेय को जान से धमकी देने के मामले में शनिवार को ग्राम प्रधान पुलिस अधीक्षक से मिले और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान के पति अशोक पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी को रामनगर सिकरी गांव निवासी चार लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया था। मुझे मारने पीटने के बाद मेरी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया था। कही पर घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। फिर भी मैने पड़री थाने में आरोपियों के विरुद्घ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद पड़री पुलिस ने अभी तक आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज नहीं किया । इससे आरोपियों का मन बढ़ा हुआ है और वह अक्सर रास्ते में रोककर मारने पीटने का प्रयास कर रहे हैं। इससे परिजनों में भय बना हुआ है। कहा कि आरोपी मनबढ़ है कुछ भी कर सकते है। इसलिए उनके विरुद्घ कार्रवाई होना जरुरी है। नहीं तो उनका मन और बढ़ता जाएगा। इस दौरान सुनीता समेत अन्य गांवों के प्रधान व प्रधान पति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed