फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधान का शव लिए बगैर बैरंग लौटी पुलिस

प्रधान का शव लिए बगैर बैरंग लौटी पुलिस

Wed, 27 Feb 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रधान का शव लिए बगैर बैरंग लौटी पुलिस
हलिया। विकास खंड हलिया के सोठिया के ग्राम प्रधान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी होने पर घाट से शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को परिवार के लोगों ने दोक दिया। परिवारीजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब वे लोग कोई कार्रवाई की नहीं चाहते है तो पुलिस उन्हें परेशान क्यों कर रही है। ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस वहां से बगैर शव लिए लौट गई। बता दें कि सोठिया ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने सोमवार की रात अपने घर से 100 मीटर दूर अपने पक्के बैठका में पंखे में फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। देर रात जब खाना के लिए घर वाले उन्हें बुलाने गए तो अंदर से कमरा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि प्रधान फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना का कारण गृहकलह बताया जा रहा है। प्रधान के दो बेटे तथा एक बेटी हैं, जो अविवाहित हैं। बड़ा बेटा प्रशांत सिंह पंजाब में बीटेक कर रहा है जबकि बेटी मुनि अगस्त बालिका विद्यालय हलिया में कक्षा 10 की छात्रा है। मामले की जानकारी मिलने पर पहुुंची हलिया पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव उन्हें सौंप दिया था। मंगलवार को सुबह परिजन दाह संस्कार के लिए अदवा नदी के किनारे घाट पर पहुंचे थे। करीब दो घंटे बाद सीओ लालगंज प्रमोद कुमार वहां पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। सीओ के साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम और थानाध्यक्ष हलिया छोटक यादव भी थे। इस पर आक्रोश जताते हुए प्रधान के पिता मोहन सिंह ने कहा कि जब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते तो पुलिस उनको क्यों परेशान कर रही है। परिवार के लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस मान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed